Learn Flipaclip in 30 step

Learn Flipaclip in 30 step

FlipaClip- नमस्कार दोस्तों, दोस्तों क्या आप भी एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन खोज रहे हैं। जिसके द्वारा आप पर्याप्त टूल्स पाकर एनिमेशन बना पाए। अगर हां, तो देर किस बात की आप Flipaclip का उपयोग करके बड़ी आसानी से एनिमेशन बना सकते है। लेकिन ऐसा करने में सायद आपको थोड़ी सी मुस्किल हो क्योंकि Flipaclip के टूल्स को कैसे उपयोग करते हैं ये सायद आपको पता न हो। लेकिन कोई बात नहीं। मैं इस पोस्ट में केवल 30 स्टेप और वीडियो के माध्यम से आपको सिखाऊगा की Flipaclip का उपयोग कैसे करते हैं। अगर आप इस पोस्ट को पूरी तरह से पढ़ लेते हैं और इस पोस्ट में जुड़े हुए सभी वीडियो अच्छे से देख लेते हैं। तो आप 100% surety के साथ Flipaclip का उपयोग करना सीख जायेंगे।


How to create project in Flipaclip- 

प्रिय दोस्तों, जब आप Flipaclip को open करते तो flipaclip आपसे आपकी उम्र (age) को पूछता है। और flipaclip को कैसे उसे करते हैं। उसके बारे में कुछ आपको tutorial दिखाता है। लेकिन आप इसे dismiss कर सकते हैं। अब हम सीखेंगे कि flipaclip में में project को कैसे क्रिएट करते हैं।
जब आप flipaclip को open करेगें तो आपको रेड colour का एक plus का button मिलेगा। जब आप उस बटन पर एक बार क्लिक करेगें तो ऊपर दिख रही image की तरह एक interface दिखेगा। इसमें सबसे पहले आपको अपने project का name लिखना होता है। उसके बाद आप अपने में पसंद का एक background चुन सकते हैं। ये बैकग्राउंड आप अपने फाइल मैनेजर से भी import कर सकते हैं।
इसके बाद आप अपने canvas का साइज भी चुन सकते हैं।

यहां पर एक और बहुत जरूरी ऑप्शन देखने को मिलता है। Fps (frame per secound) जिसका मतलब होता है। कि आप अपने एनिमेशन में एक secound में कितने फ्रेम(एक तरह को image) दिखाना चाहते हैं। इसके बाद जब हम सबसे नीचे वाले ऑप्शन क्रिएट ऑपशन पर क्लिक करके अपने प्रोजेक्ट को create कर लेते हैं। यहां पर हमने सीखा की हम flipaclip को कैसे ओपन करते हैं। और कैसे एक प्रोजेक्ट को क्रिएट करते हैं। अब हम सीखेंगे की flipaclip के सभी tools को कैसे उपयोग करते हैं।  

प्रिय दोस्तों, जब आप अपने project को क्रिएट कर लेते हैं। तो ऊपर दिख रही इमेज के अनुसार आपको एक इंटरफेस देखने को मिलता हैं। ऊपर की image में मैंने arrow और blue colour के text से कुछ tools के नामो को दर्शाया हैं। तो आईए इन टूल्स को समझने की कोशिश करते हैं।

1. Back button-दोस्तों वास्तव में ये कोई टूल्स नही है। ये केवल बैक बटन जो की एप्लीकेशन से वापस आने के लिए लिए है। ये केवल आपको बस समझने के लिए मैंने बता दिया।

2. Pen tools- पेन टूल्स के ऊपर जब हम एक बार क्लिक करते हैं। तो हमें 3 और tools देखने को मिलते हैं। इसका इंटरफेस मैंने एक नीचे की image में दिखाया है। इसमें से पहला टूल्स Choose पेन का जहा से हम ड्राइंग पेन को choose कर सकते हैं। यहां पर हमे 4 प्रकार के ड्राइंग टूल्स(पेन) मिलते हैं। जिनका उपयोग हम अपने प्रोजेक्ट क्रिएट करने के लिए करते हैं।

3. Eraser tools- अपने project में जब आप कुछ drawing कर रहे होते हैं। अगर उस समय आपसे गलती से कुछ ऐसा ड्रॉ हो जाता है। जो आपके project के लिए जररूत मंद नहीं है। तब आप इस tool का उपयोग करके अनावश्यक पार्ट को erase कर सकते हैं।

4. Selection tool- कभी - कभी हमें अपने प्रोजेक्ट में कुछ निश्चित area को copy करना होता है या फिर किसी object को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ड्रैग एंड ड्रॉप करना होता है। उस समय हम सिलेक्शन टूल्स की सहायता से निश्चित किए गए object को कॉपी करने के साथ साथ उसे ड्रैग एंड ड्रॉप भी कर सकते हैं। आम भाषा में मैं बोल सकता हूं कि सिलेक्शन टूल्स का उपयोग है निश्चित किए गए ऑब्जेक्ट को सिलेक्शन देने के लिए करते हैं।

5. bucket tools- bucket tools का उपयोग हम एक particular area में कलर को fill करने के लिए करते हैं। इस tools का उपयोग अच्छे से समझने के लिए आप नीचे दिया गया वीडियो देख सकते हैं। वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई image पर बस एक बार आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद ये वीडियो आप हमारे youtube channel से देख पायेंगे।

6. Add text- इस tools का उपयोग हम अपने project में text को add करने के लिए करते हैं। इस tools में हमें text font, और text size के भी ऑप्शन देखने को मिलते हैं। जिसकी सहायता से हम अपने text का font change करने के साथ साथ text का size भी अपनी आवश्यकता अनुसार change कर सकते हैं।

7. Add music- इस tools का उपयोग हम अपने project में music को add करने के लिए करते हैं। इस टूल्स में हम अपने फाइल मैनेजर की सहायता से music को add कर सकते हैं। या फिर flipaclip के music store से भी music को add कर सकते हैं। 

8. Scale tools- scale tools का उपयोग हम अपने project में straight line, circle और rectangle ड्रा करने के लिए करते हैं। इस tools की सहायता से हमारे project में काफी सुधार आता है। Scale tools का interface आप नीचे की image में देख सकते हैं।

9. Copy tools- यदि हम अपने project में से किसी निश्चित object की प्रतिलिपि बनाना चाहिते हैं। तो उस ऑब्जेक्ट को selection tools की सहायता से select करने के बाद आप जब copy tools पर एक बार क्लिक करते हैं। तो selected object copy हो जाता है। जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुसार paste(प्रतिस्थापन) भी कर सकते हैं।

10. Paste tools- इस tool का उपयोग केवल copy किए गए object को प्रतिस्थापित करने के लिए किया जाता है।
11. Undo button- project में कार्य करते समय यदि कोई ऐसा भाग गलती से delete हो जाता है या eraise हो जाता है। जो हमारे प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक था। तब हम undo button के उपयोग से एक स्टेप पीछे का सकते हैं। और अपने प्रोजेक्ट में से delete या eraise हुए भाग को अपने project में वापस ला सकते हैं।

12. Redu button- Redu button ठीक undo button का उल्टा होता है। और इसका उपयोग हम एक स्टेप आगे जाने के लिऐ करते हैं। 

13. Full screen- इसका उपयोग हम अपने project को full screen में देखने के लिए करते हैं।

14. Frame- इसका उपयोग हम अपने animation में frame को add करने के लिए करते हैं। Frame एक प्रकार की image होती है। जो एक के बाद एक निश्चित समय में seriyal wise चलती रहतीं हैं। जिससे हमारा animation बनता है। बिना frame के animation बनाना संभव नही है।

15. Layer tools- इस tools का उपयोग अपने project को छोटे छोटे भागों में बाटने के लिए करते हैं। ताकि हमें अपने प्रोजेक्ट को बनाने में आसानी हो।

जब आप right side टॉप की तरफ 3 dots पर क्लिक करेगें तो नीचे दिए गए image के अनुसार एक interface सामने आएगा।

16. Project setting- इस option के सहायता से आप अपने project की setting को custmize कर पायेंगे। इस ऑप्शन की सहायता से आप अपने प्रोजेक्ट का name, background, canvas size और fps को change कर पायेंगे। इसका इंटरफेस सबसे ऊपर दी हुई image की तरह होगा। 

17. Frames viewer- इसका उपयोग हम अपने project के सभी फ्रेमों को एक साथ देखने के लिए करते हैं। और आवश्यकता अनुसार उनमें संपादन कार्य भी कर सकते। हैं जैसे- new frame को add और delete करना, frame को को copy पेस्ट करना आदि।

18. Onion tools- इसका उपयोग हम project में previous और forword frame की स्थिति को देखने के लिए करते हैं। ताकि हम पता लगा पाए कि एनिमेशन में फ्रेम की स्थिति क्या है। इस टूल्स से हमें एनिमेशन बनाने में बहुत सहायता मिलती है।

19.Grid tools- इसका उपयोग अपने project में grid line को दिखाने के लिए करते हैं ताकि हमे अपने प्रोजेक्ट के फ्रेम को ड्रा करने में आसानी हो।

20. Add image- यदि हमें आवश्यकता है कि हमें अपने प्रोजेक्ट में किसी इमेज को add करना है। तो add image पर क्लिक करके हम अपने gellery से आवश्यक image को add कर सकते हैं। 

21. Add video- इस tools की सहायता से हम अपने project में video को add कर सकते हैं। वीडियो add होने के बाद flipaclip वीडियो को frames में convert कर देता है।

22. Make movie- जब हमारा project पूरी तरह से तैयार हो जाता है या हम कहे की हमारा एनिमेशन complete हो जाता है। तब उस प्रोजेक्ट को export करने के लिए हम make movie option का उपयोग करते हैं।

अब हम अगले स्टेपो में देखेंगे कि अपने pen या eraser tools के साइज को कम या ज्यादा कैसे करते हैं। और ये भी देखेंगे कि pen colour को कैसे change करते हैं।

23. Choose drawing tools- यहां पर आपको चार प्रकार के ड्राइंग tools मिलते हैं। इनमें से दो ब्रश, एक पेन, और एक pencil होती है। जिनका कुछ अलग अलग प्रकार से प्रोजेक्ट को ड्रा करने के लिए किया जाता है।

24. Pen size- यहां से आप अपने drawing टूल्स के size को कम या ज्यादा कर सकते है। Drawing टूल्स के साइज को बढ़ाने के लिए इस टूल्स पर एक बार क्लिक एंड होल्ड करके ऊपर की ओर खींचते हैं। और drawing tools के साइज को कम करने के लिए ये क्लिक एंड होल्ड करके नीचे की ओर खींचते हैं।

25. Choose colour- इस टूल्स की सहायता से आप आपने ड्राइंग टूल्स के colour को change कर सकते हैं। 

जब आप choose colour tools पर एक बार click करेगें तो नीचे दिए गई इमेज की तरह एक interface खुलकर आपके सामने आएगा।

26. Group of layers- इस window में आपको left side कुछ colour full layer का समूह मिलेगा जिनकी सहायता से आप आवश्यकता अनुसार colour को choose कर सकते हैं।

27. Create colour layers- यदि आपको अपने project को बनाते समय कुछ कलरो की बार बार आवश्यकता पड़ रही है। तब आप create colour layer पर click करके आवश्यक कलर्स की एक layer बना सकते हैं। ताकि आपको आवश्यक कलर्स बार बार न बनाने पड़े। ये colour layer left side add हो जायेगी।

28. Colour wheel- colour wheel का उपयोग हम अपने project में आवश्यक colour के चुनाव के लिए करते हैं।

29. Opacity- colour की क्षमता को कम या ज्यादा (bright and dark) करने के लिए हम opacity का उपयोग करते हैं।

30. Colour picker- यदि हमारे project में कोई ऐसा colour है। जिसका हम उपयोग करना चाहिते हैं। लेकिन वो colour हम colour wheel से सही तरह से नही बना पा रहे हैं। तब हम colour picker की सहायता से आवश्यक colour को अपने project में से पिक करके वो कलर बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

प्रिय मित्रों, यहां पर हम लोगों ने केवल 30 step में सीखा कि flipaclip का उपयोग कैसे करते हैं। Flipaclip का उपयोग और अच्छे से समझने के लिए नीचे दी हुई इमेज पर आप एक बार क्लिक करके हमारा flipaclip का फुल tutorial video देख सकते हैं। ये इमेज आपको हमारे youtube channel पर ले जायेगी। जहां से आप आप हमारे flipaclip और animation से related वीडियो देख पायेंगे। धन्यवाद!

Flipaclip को download करने के लिए आप नीचे की बटन पर क्लिक करके flipaclip को डाउनलोड कर सकते हैं।

I have a YouTube channel please subscribe my YouTube channel
https://youtube.com/channel/UCEkArmCbRdlE3BUv2jKn9bQ

If you have any doubt then you can ask me in comment box.




टिप्पणियाँ